फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: टेंपो ट्रैवलर 40 फुट गहरी खाई में गिरी, 10 यात्री घायल

Tue, 30 Apr 2024 04:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरहाल के चोकिया में रविवार रात 10:30 बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। राजोेरी जिले के दरहाल पुलिस थाने क्षेत्र के तहत चोकिया क्षेत्र में रविवार रात को 10:30 बजे तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर सड़क से 40 फीट गहरी खाई में गिर गया। इसमें सवार 10 यात्री घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दरहाल से सारुथा जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर (जेके02एएम -7226) रात को करीब 10:30 बजे जब चोकिया क्षेत्र में पहुंचा तो सड़क पर फिसलन के चलते चालक एक मोड में अपना संतुलन खो बैठा और टेंपो ट्रैवलर 40 फीट गहरी खाई में गिर गया और इसमें सवार 10 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दरहाल के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से 6 यात्रियों की हालत को जीएमसी राजोेरी रेफर किया गया है। जीएमसी राजोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मेहमूद अहमद ने बताया कि जीएमसी में भर्ती घायलों का उपचार जारी है और हालत स्थिर है। घायलों की पहचान मेहरूनीसा, रयाज अहमद, प्रवीण कोसर, फातिमा कोसर, मुख़्तार कोसर, इरम कोसर, नाजमा अख्तर, शाहीन अख्तर, अब्दुल रहीम और चालक जाबिर मलिक के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें