फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: शाहदरा शरीफ में 5वें दिन भी आतंकियों की तलाश जारी, सेना ने खंगाले जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। जिले की थन्नामंडी तहसील की शाहदरा शरीफ और आसपास के जंगल में छिपे आतंकियों की तलाश में सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन शनिवार को पांचवें भी जारी रहा। हालांकि सरकारी कर्मचारी रजाक की हत्या में शामिल आतंकियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

थन्नामंडी, शाहदरा शरीफ, खबला, डीकेजी, भंगाई आदि क्षेत्रोें के घने जंगलों में आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सेना, पैरा कमांडो, सीआरपीएफ और पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन कर रही है। सूत्रों के अनुसार सेना के पैरा कमांडो, राष्ट्रीय राइफल बटालियन के जवान और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी थन्नामंडी के जंगलों में गहन तलाश कर रही है। बता दें कि बीते सोमवार की रात को शाहदरा शरीफ के कुंडा टोपा गांव में आतंकियों ने समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी रजाक की हत्या कर दी थी। इसके बाद आतंकियों की तलाश में जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसमें लगातार खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें