पीड़ी शिक्षा जोन के प्राइमरी स्कूल डमोत जमोला के शिक्षक के खिलाफ विद्यार्थियों के अभिभावकों ने शिकायत की गई है। इस पर सीईओ ने निलंबित करते हुए शिक्ष को अटैच करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार स्कूल के शिक्षक शाहबाज अहमद के खिलाफ अभिभावकों की शिकायत थी कि वह स्कूलसे अक्सर गैरहाजिर रहते हैं।
स्कूल में आए दिन ताला लटका देख बच्चे घर लौट आते हैं। इसके बाद सीईओ अल्ताफ हुसेन ने पीड़ी के जेडईओ को जांच के निर्देश जारी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा। रिपोर्ट के बाद शिक्षक को तत्काल निलंबित कर उसे सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल जमोला में अटैच करने के आदेश जारी कर दिए गए। सीईओ ने जेडईओ को प्राइमरी स्कूल में नया शिक्षक नियुक्त करने के निर्देश भी दिए हैं।