फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: जिला विकास परिषद सदस्य से मिला स्योट का शिष्टमंडल

Tue, 18 Feb 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
फोटो 01,सुंदरबनी में 10 वर्ष पहले किसानों के लिए बनाई गई सब्जी मंडी का दश्यफोटो 02 इस संदर्भ म
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग से पक्षपात रहित समान भाव से काम करने की उठाई मांग
विज्ञापन


सुंदरबनी। सुंदरबनी में सोमवार को स्योट से एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला विकास परिषद सदस्य राजेंद्र शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। शिष्टमंडल की अध्यक्षता भाजपा नेता अनिल खजुरिया कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला विकास परिषद सदस्य सुंदरबनी राजेंद्र शर्मा से बातचीत करते हुए अनिल खजूरिया ने कहा कि लोअर स्योट गांव में जल शक्ति विभाग की तरफ से चंद व्यक्तियों को चुनकर उनके घरों तक पाइपलाइन लगाकर पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जबकि शेष गांव को पानी की आपूर्ति से वंचित रखा जा रहा है। यह बिल्कुल न्याय संगत नहीं है। उन्होंने जल शक्ति विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग अपनी मनमानी से कम कर रहा है तथा समान न्याय की भावना एवं समान अवसर की भावना की हत्या करते हुए अपने खास लोगों एवं रसूखदारों के घर पानी पहुंचाने का काम हो रहा है। इस संदर्भ में शिष्टमंडल ने एक ज्ञापन जिला विकास परिषद सदस्य राजेंद्र शर्मा को सौंपा। जिस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए डीडीसी सुंदरबनी राजेंद्र शर्मा ने जल शक्ति विभाग के सह अभियंता से फोन पर बातचीत करते हुए दिशानिर्देश जारी किए की भेदभावपूर्ण एवं अन्यायपूर्ण ढंग से इलाके में काम ना किया जाए। इस शिष्टमंडल में कृष्ण लाल, गणेश, अरुण, नीरज, अंकुश शर्मा, एव रविंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें