चक्का द बाग की राह-ए-मिलन पर दिवाली के मौके पर भारत-पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।
इस अवसर पर पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों को त्योहार की बधाई दी। गौरतलब है कि पिछले 10 वर्षों से चक्का द बाग की राह-ए- मिलन पर 14-15 अगस्त, 26 जनवरी, होली, ईद और दिवाली के मौके एक-दूसरे को बधाइयां देते हुए मिठाइयों का आदान-प्रदान किया जाता है।
दिवाली के मौके पर राह ए मिलन पर बने गेट को 10.35 बजे खोला गया। इसके बाद मिठाइयों का भारत-पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।