सुंदरबनी। फूड सेफ्टी कमिश्नर ने सोमवार को सुंदरबनी नगर का दौरा कर मिठाई तथा अन्य खानपान की दुकानों का निरीक्षण कर 35 किलोग्राम खोया नष्ट किया। इस दौरान एक दुकान के अंदर सफाई नहीं होने तथा अंदर रखी मिठाई की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण दुकान को सीज कर दिया।
फूड सेफ्टी कमिश्नर अजीत सिंह की तरफ से दीपावली को देखते हुए सुंदरबनी नगर के दुकानदारों द्वारा मिठाई के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल भरे। औचक निरीक्षण के दौरान फूड सेफ्टी कमिश्नर ने सुंदरबनी नगर में मिठाई तथा खानपान वाली सभी दुकानों के निरीक्षण किया, जिसके दौरान 35 किलोग्राम खोए की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण नष्ट करा दिया। दो दर्जन के करीब दुकानों में रखे सामान के सैंपल लिए। इस दौरान एक दुकान पर सफाई नहीं होने पर उसे सीज कर दिया।