राजोरी। सेना ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए गागरोट इलाके में इंटर विलेज दंगल चैंपियनशिप का आयोजन किया। इसमें विभिन्न भार वर्ग के पहलवानों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
यह प्रतियोगिता ऑपरेशन सद्भावना के तहत गगरोट के शासकीय हाई स्कूल में आयोजित की गई। इसमें गागरोट और आसपास के गांवों के दर्शकों में काफी उत्साह देखा। मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं और उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पारंपरिक खेल आयोजनों को बढ़ावा देने की इस पहल के लिए प्रमुख लोगों, बुजुर्गों, सरपंचों और पंचों ने सेना के प्रति आभार व्यक्त किया है। सेना के इस तरह के आविष्कार से सेना और अवाम के बीच की खाई को पाटने में काफी मदद मिलेगी।