सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुंदरबनी से बाजाबांई कांगड़ी मार्ग पर गांव ब्यानीगाला में बाइक सवार युवक की सड़क पर खड़ी तारकोल डालने वाली मशीन के साथ टक्कर हो जाने से सवार की मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह जो अपनी बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से अपने घर कालीदेह बगला की ओर जा रहा था। कुछ ही दूरी पर सड़क पर ग्रैफ विभाग की तरफ से खड़ी की गई तारकोल डालने पर मशीन के साथ बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
जिससे अमनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमनदीप सिंह को उसके परिजनों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, लेकिन जम्मू पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।