फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय सुविधा से महरूम छात्राएं

Wed, 09 Nov 2016 09:10 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
TOILET
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को दूर-दूर तक पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग के साथ अन्य संस्थाएं कड़े कदम उठाने का दावा करती हैं। अभी भी दूरदराज के कई ऐसे सरकारी स्कूल हैं
विज्ञापन

जहां कन्याओं को शौचालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध तो है लेकिन इसका फायदा उन्हें नहीं मिल रहा है। ऐसा ही एक सरकारी मिडिल स्कूल थन्नामंडी शिक्षा जोन के अंतर्गत पड़ने वाले धर्ररा क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार उक्त सरकारी मिडिल स्कूल में करीब 262 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से करीब 100 छात्राएं स्कूल में हैं। छात्राओं को स्कूल में शौचालय जाने के लिए अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

इसके चलते छात्राएं शौचालय के लिए स्कूल से थोड़ी दूरी पर बने नाले के आसपास जाती हैं। स्कूल से दूर नाले पर शौचालय जाने में छात्राओं को तमाम दिक्कतें उठानी पड़तीं है।
कई छात्राएं या तो स्कूल बीच में ही छोड़ रही है या फिर हर रोज स्कूल में हाजिर नहीं होती हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में नवनिर्मित शौचालय हैं, लेकिन वहां छात्राओं को जाने की अनुमति नहीं है।
विशेष रूप से छात्राओं के लिए बनाए गए शौचालय का प्रयोग स्कूल के शिक्षक कर रहे हैं। छात्राओं ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि उनके लिए जो शौचालय बनाए गए थे उन पर स्कूल के स्टाफ ने कब्जा कर रखा है। जब कभी शिक्षकों को शौचालय जाने होता है तो वह उन पर लटकाए ताले खेलते हैं या फिर से ताला जड़ देते हैं। कई बार छात्राओं द्वारा
उन्हें स्कूल में शौचालय सुविधा प्रदान करने की गुहार के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई और छात्राओं के लिए बनाए गए शौचालय का प्रयोग अवैध तरीके से शिक्षक  ही कर रहे हैं।
वहीं इस सब में जब सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसैन चौधरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं हो सकता कि कन्याओं के लिए बनाए गए शौचालय का प्रयोग शिक्षक कर रहे हों। फिर भी मामले की जांच की जाएगी और यदि कोई सच्चाई सामने आई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें