नगर में वीरवार को एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्राओं ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को बीच सड़क रोक कर उन्हें बिना हेलमेट वाहन चलाने की गलती का अहसास कराते हुए आगे से ऐसा न करने का संदेश दिया।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नगर के मुख्य चौराहे नाखांवाले चौक पर एआरटीओ पुुंछ वरिंद्र मनयाल के साथ दर्जनों की संख्या में एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्राएं पहुंचीं।
जहां पर उन्हाेंने बीच सड़क पर खडे़ होकर वहां से गुजरने वाले वाहनों को रोक कर उन्हें यातायात नियमाें का पालन करने का पाठ पढ़ाया।
छात्राओं ने चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और तेज गति में वाहन न चलाने का आग्रह करते हुए उन्हें यातायात नियम लिखे पर्चे थमाए।
इस अवसर पर एआरटीओ का कहना था कि सड़क सुरक्षा सप्ताह में इस प्रकार का अभियान चला कर जहां हम लोगों को यातायात नियमाें के बारे में जागरूक कर रहे हैं।