फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कांमछोड हडताल ग्याहरवें दिन भी जारी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। जलशक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल शनिवार को 11 वें दिन भी जारी रही। इस कारण क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है। इससे पहले कि विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थायी कर्मचारियों को लगाकर कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति बहाल करने के प्रयास किए, लेकिन एक-एक कर्मचारी को चार-चार जगहों पर तैनात करके कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति बहाल करने की कोशिशें की गईं, लेकिन सात आठ दिन की दौड़-धूप के बाद अब स्थायी कर्मचारियों ने भी पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए हाथ खडे़ कर दिए हैं। वहीं सुंदरबनी के अधिकांश क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों में विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। विभाग के अधिकारी भी कर्मचारियों की कमी के कारण जलापूर्ति बहाल रखने में असमर्थ हैं। हालांकि सड़कों के आसपास रहने वालों के लिए विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति लिए ट्रैक्टर ट्रालियों को लगाया गया है। दूसरी तरफ हैरान करने वाली बात यह है कि सुंदरबनी सब डिविजन में विभाग के पास एकमात्र टैंकर है, जिसको चलाने के लिए चालक भी अस्थायी है। वह भी इस समय हड़ताल पर है।
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे अस्थायी कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार के पास उन्हें स्थायी करने की कोई नीति नहीं है तो उन्हें बीते पांच वर्षों का बकाया वेतन देकर नौकरी से निकाल दिया जाए, ताकि वह कोई और काम करके परिवार की रोजी रोटी कमा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें