नौशेरा। युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक के दिशा निर्देश पर युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला राजोरी द्वारा सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल लंबेडी में जिला स्तरीय इंटर जोन प्रतियोगिता के तहत खो-खो, कबड्डी व वालीबाल के मुकाबले करवाए गए।
14 वर्ष से कम आयु के कुल 193 लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया। प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल लंबेडी ने प्रतियोगिता को शुरू करवाया। सात जोन के स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग। इस मौके पर खेल प्रभारी राकेश गुप्ता व गुलजार अहमद, मंजीत राम, अनिल सूदन, भारत भूषण, नरेश कुमार, कुलदीप सिंह, रोमी कुमार, डाली देवी, शाम सुंदर, अंशुल शर्मा, अनुराधा, शिखा आदि मौजूद रहे। संवाद