फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए 150 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। युवा एवं खेल विभाग राजोरी की ओर से सुंदरबनी में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों एवं लड़कियों के लिए अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुंदरबनी में लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी संजीव सूरी ने इंचार्ज जोनल फिजिकल अधिकारी सुंदरबनी अजय शर्मा की मौजूदगी में किया, जिसमें सुंदरबनी शिक्षा जोन के 150 के करीब छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सुंदरबनी जोन के वभिन्न हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच वालीबाल, कबड्डी तथा खो-खो के मैच करवाए गए। इनमें वालीबाल में लड़कों के बीच हुए मुकाबले में हाई स्कूल ढोक कांगडी की टीम ने हाई स्कूल सूफा की टीम को हराकर फाइनल मैच जीता। कबड्डी में हाई स्कूल पैली की टीम ने हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी तथा खो-खो में हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी की टीम विजय रही। वहीं वालीबाल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी की दोनों टीमें खो-खो तथा वालीबाल में विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें