फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र का 3 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। नेहरू युवा केंद्र की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. हसीब मुगल डीआईजी राजोेरी-पुंछ रेंज रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने युवा मामले और खेल मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत ग्रामीण युवाओं को वित्तीय जागरूकता और साक्षरता के साथ-साथ निवेशक जागरूकता शिक्षा और संरक्षण में प्रशिक्षित और शिक्षित किया जाना है।
विज्ञापन

इस एमओयू के तहत राजोेरी जिले में भी 4 ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे। कार्यक्रम में राजोेरी से 80 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इस आयोजन में वित्तीय, निवेश और बैंकिंग के विभिन्न विषय पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया और युवाओं को सुरक्षित निवेश बारे शिक्षित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ना चाहिए और उद्यम करना शुरू करना चाहिए।
जिला युवा अधिकारी नितिन ने कहा कि राजोेरी 5 जिलों में से एक है, जहां ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अन्य कार्यक्रम सुंदरबनी और थन्नामंडी में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आगे विस्तार से बताया कि प्रतिभागियों के लिए विशेष योग, सांस्कृतिक और खेल सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने एनवाईकेएस के विभिन्न जनादेश और कामकाज पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें