सेना ने चिकित्सा शिविर से लोगो को दिया उपचार
राजोरी। सेना ने जिले के दूर दराज खडून गांव में रविवार को चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय आबादी की स्वास्थ्य समस्याओं को कम करना और सेना तथा अवाम के बीच विश्वास का निर्माण करना था। शिविर में कोविड-19 महामारी के बीच ग्रामीणों को मुफ्त सुविधाएं प्रदान की गई। इस दौरान उन्हें सलाह दी गई कि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन अधिक करें।
शिविर में उन्हें बुनियादी दवाओं और स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंचने का अवसर प्रदान किया। सेना के डॉक्टरों और नर्सिंग सहायकों के साथ-साथ सिविल डॉक्टरों और पैरामेडिक्स की एक टीम ने ग्रामीणों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने में भाग लिया। चिकित्सा अधिकारी ने कोविड-19, पीलिया, मलेरिया, वायरल हेपेटाइटिस और आंतों के बुखार जैसी बीमारियों के खिलाफ निवारक उपायों सहित अच्छे स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता पर एक व्याख्यान भी आयोजित किया गया।