फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी स्तर अंडर 19 इंटर-डिस्ट्रिक्ट कबड्डी टूर्नामेंट मे जम्मू बना विजेता

विज्ञापन
यूटी स्तर अंडर 19 इंटर-डिस्ट्रिक्ट कबड्डी टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी।
विज्ञापन
राजोरी। युवा सेवा और खेल विभाग की तरफ से आयोजित यूटी लेवल इंटर-डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 लड़कों के लिए कबड्डी मेगा इवेंट का रविवार को समापन हो गया। डॉ. सेलेम-उर-रहमान महानिदेशक युवा सेवाएं और खेल विभाग जम्मू-कश्मीर की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में जेके यूटी से 18 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का अंतिम मैच जम्मू और श्रीनगर के बीच हुआ। इसमें जम्मू ने श्रीनगर को हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। इस दौरान श्रीनगर उप विजेता बना। वहीं फाइनल में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ठाकुर शेर सिंह और तहसीलदार और जी. मोहम्मद रफीक मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। एडीसी ने खिलाड़ियों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने पर जोर दिया। जो निश्चित रूप से नशे से बचने के लिए उनकी ऊर्जा को ठीक से बदल देती है। अंत में खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं मोहम्मद यूसुफ लोन जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें