फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी राजोरी में गंदगी देख भड़के उपायुक्त, स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। डिप्टी कमिश्नर राजोरी राजेश कुमार शवन ने शनिवार को जीएमसी का औचक दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थियेटर, ईसीजी यूनिट, एक्स-रे, स्त्री रोग, पोस्ट ऑपरेशन वार्ड और लैब का निरीक्षण किया। अस्पताल में कई जगह गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई और प्रबंधन को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं और मरीजों के लिए सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ एडीसी शेर सिंह भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने जीएमसी में आयुष्मान भारत और अन्य सरकारी प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन में प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को परिसर के अंदर और बाहर स्वच्छता बनाए रखने को कहा। चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि वे जीएमसी में उसके आस-पास उचित सफाई सुनिश्चित करें और रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करें।
विज्ञापन

कुछ डॉक्टरों के ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करने को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने साफ कहा कि निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक को दैनिक आधार पर उपायुक्त के साथ ड्यूटी रोस्टर का संचार करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पूरे चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टाफ से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ मरीजों की सेवा करें ताकि मरीजों को उपचार प्राप्त करते समय सहजता महसूस हो। उन्होंने दोहराया कि जिला प्रशासन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उपायुक्त ने वाहनों की कुशल आवाजाही को बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें