फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम जोरों पर

Sun, 03 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इन दिनों पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड से बर्फ  हटाने का काम जोरों पर चल रहा है। इस काम के लिए सड़क एवं भवन निर्माण विभाग ने करीब आधा दर्जन मशीनों को लगाया है, जो मार्ग पर पड़ी बर्फ  को हटाने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन


मुगल रोड पर इस समय कई स्थानों पर पांच से दस फुट तक बर्फ  की मोटी परत बिछी हुई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर मौसम ने साथ दिया तो सात अप्रैल तक सड़क से बर्फ  हटा कर उसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

हालांकि उनका यह भी कहना है कि लगातार जिले में बिगड़ रहे मौसम के चलते जिले की सूरनकोट तहसील के चंडीमाड़ा से छत्ता पानी के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन और पस्सियां गिर रही हैं, जो सड़क को खोलने के काम में रुकावटें पैदा कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कश्मीर घाटी के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर पीर पंजाल की पहाड़ियों से बनाई गई ऐतिहासिक मुगल रोड को नवंबर महीने में भारी बर्फ बारी के चलते तत्कालीन सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री सैयद अलताफ  अहमद बुखारी के निर्देश पर इसे अप्रैल तक बंद कर दिया गया था।

मुगल रोड को खोलने के लिए संबधित विभाग द्वारा 25 मार्च से बर्फ  हटाने का काम शुरू कर दिया गया था लेकिन इस दौरान दोबारा बर्फ बारी हो जाने के चलते मुगल रोड को खोलने के काम में रुकावट आ गई थी।

पिछले तीन चार दिनों से मौसम के कुछ हद तक साफ  रहने से बर्फ  हटाने के काम में काफ ी तेजी आई है। विभाग द्वारा सड़क से बर्फ  हटाने के लिए जेसीबी मशीनों के साथ ही विदेश से खरीदी गई तीन स्नो कटर मशीनें भी लगाई गई हैं, जो काफ ी तेजी से बर्फ  हटा कर मार्ग साफ  करने का काम करती हैं।

गौरतलब है कि जिले के लोगों को बेसब्री से मुगलरोड के खुलने का इंतजार है, क्योंकि कोई भी जम्मू के रास्ते कश्मीर जाना नहीं चाहता है। जहां जम्मू के रास्ते कश्मीर जाने में पुंछ जिले के लोगों को दो दिन का समय लगता है, वहीं मुगलरोड के रास्ते पांच घंटे में कश्मीर पहुंचा जा सकता है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें