फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की किल्लत पर प्रदर्शन

Sat, 28 Nov 2015 01:43 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी राशन की भारी किल्लत से जूझ रहे बुद्धल क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को राज्य सरकार व सीएपीडी विभाग के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने राज्य की बठबंधन सरकार व सीएपीडी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें पिछले करीब दो माह का सरकारी राशन नहीं मिला है।

स्थानीय निवासी मोहम्मद ताज, नसीर अहमद, शाहिद इकबाल, मोहम्मद बशीर आदि ने बताया कि सरकारी राशन न मिलने से उनके घरों में भूखे रहने की नौबत आ गई है।

इतना ही नहीं बीपीएल परिवारों को भी दो माह का सरकारी राशन नहीं मिला है। पूरे गांव में लोग इतने गरीब हैं कि वे बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीद कर नहीं ला सकते हैं।
विज्ञापन


इससे बच्चों को दो वक्त का खाना खिला पाना भी संभव नहीं रह गया है। उन्होंने सीएपीडी विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के एक भी सरकारी डिपो पर राशन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


जब भी डिपो पर राशन लेने जाओ, वहां ताला लटकता रहता है। गुस्साए लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह उनकी परेशानी सरकार तक पहुंचाए व जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें