शुक्रवार को एसडीएम हरबंस लाल शर्मा ने कनारा सब हेल्थ सेंटर का औचक दौरा किया।
वे करीब ढाई बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, उस समय वहां ताला लटका हुआ था। एसडीएम ने बीएमओ नौशेरा सुरेश गुप्ता को स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है।
एसडीएम ने पटवार हल्का किला दरहाल का भी दौरा कर रेवेन्यू रिकार्ड की जांच की। इस मौके पर उन्होंने सरकारी हाई स्कूल किला दरहाल स्कूल का भी दौरा कर स्कूल स्टाफ के साथ बैठक की।
कुछ समय के लिए एसडीएम ने कक्षा दो के बच्चों की क्लास भी ली और उनसे मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए कहा। उन्होंने अध्यापकोें से कहा कि जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हों, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को बरकरार रखा जा सके।