फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकायों व आसपास में स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
नौशेरा मे जल निकाय व आसपास के क्षेत्र मे सफाई अभियान करते
विज्ञापन
नौशेरा। एनएसएस, एनसीसी इकाइयों और डिग्री कॉलेज के रेड रिबन क्लब ने आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत जल निकायों का स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने पांच जल निकायों, चार धाराओं और मनावर नदी की सफाई की।
विज्ञापन

अभियान में छात्रों और कर्मचारियों के लगभग 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और विभिन्न जल निकायों के आसपास के क्षेत्र की सफाई की। अभियान के पीछे उद्देश्य नदियों और जल निकायों की स्वच्छता और कायाकल्प से संबंधित जागरूकता फैलाना रहा। जो स्वच्छ भारत कार्यक्रम के उद्देश्यों में से एक है। ये ड्राइव छात्रों को समाज में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करने के लिए एक अद्भुत अनुभव हैं और वे अपने पड़ोस में स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रमुख भूमिका निभाते हैं। प्रो. रजत भारद्वाज, प्रो. पूजा देवी, लेक्चरर सोनिका देवी, किरण बाला, शिवली शर्मा और एनएसएस, एनसीसी और आरआरसी के स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। पूरे अभियान को एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, प्रो. इनाम उल हक और एनसीसी सीटीओ द्वारा चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें