फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता अभियान: कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में एक साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए रोमियो फोर्स के तत्वावधान में सेना की इकाइयों ने जिले के कोटली गांव में कोविड-19 जागरूकता अभियान का आयोजन किया। अभियान का उद्देश्य मौजूदा कोविड-19 स्थिति के बारे में स्थानीय आबादी के बीच जागरूकता फैलाना था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को समय पर टीकाकरण, मास्क का उपयोग और सामाजिक दूरी प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने कोविड-19 पर एक इंटरैक्टिव सत्र में भी भाग लिया। इसमें उन्होंने महामारी पर प्रश्नों, धारणाओं को साझा किया, जिसे चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा पर्याप्त रूप से संबोधित किया गया। इस अवसर पर एक रैली आयोजित की। कोटली गांव की स्थानीय आबादी ने जागरूकता अभियान के लिए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कुल 57 स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें