फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावजियां में दिनभर चला तलाशी अभियान

Sat, 05 Dec 2015 02:26 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को सेना, पुलिस और एसओजी ने जिले की मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के आसपास दिन भर तलाशी अभियान चलाया, ताकि इस बात को सुनिश्चित बनाया जा सके कि वीरवार को घुसपैठ करने वाले आतंकियों का कोई साथी जीवित बच कर इस तरफ  न निकल आया हो।
विज्ञापन


दिनभर चले इस तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों के हाथ कुछ भी नहीं लग पाया। गौरतलब है कि कल जिले के सावजियां क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों ने एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था।

शुक्रवार सुबह तड़के सेना की 40आरआर के साथ एसएचओ मंडी मारूफ मिर्जा, चौकी प्रभारी सावजियां एमडी खान और एसओजी के सब इंसपेक्टर मंजूर हुसैन की अगुवाई में सेना, पुलिस और एसओजी के जवानों ने सावजियां क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के आसपास डोबागली, मक्खयारी डोक से लेकर जामिया गली तक तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षाबलों ने क्षेत्र के गांव, घरों के साथ ही नालों और जंगलों को पूरी तरह खंगाला, ताकि मुठभेड़ में सुरक्षित बचकर घुसपैठ करने में सफ ल हो गए आतंकियों को दबोचा जा सके। दिनभर चले इस तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों के हाथ कोई भी आतंकी नहीं लगा।

इस अभियान में सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा से सटे गांव के लोगों को चौकस रहने और किसी अज्ञात व्यक्ति को देखने पर सेना अथवा पुलिस को सूचित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें