फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों को उतार कर वाहन में लगाई आग

Sat, 05 Dec 2015 02:22 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगल रोड से कश्मीर घाटी की ओर मवेशियों को ले जाने वाले तस्करों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे लोगों ने एक टाटा मोबाइल वाहन से मवेशियों को उतार कर वाहन में आग लगा दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के दस्सल क्षेत्र में लोगों को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर टाटा मोबाइल वाहन में पशुओं को लाद कर घाटी की ओर ले जा रहे हैं। लोगों ने उक्त क्षेत्र में सड़क पर पहुंच कर वाहन को रोका और मवेशियों को उतार कर वाहन में आग लगा दी।

खबर लगते ही डीएसपी हेड क्वार्टर हमीद चौधरी और एसएचओ चमन गोरखा घटनास्थल पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। तत्काल फायर ब्र्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के स्टेशन इंचार्ज मकबूल हुसैन ने बताया कि दमकल कर्मियों ने वाहन में लगी आग को जल्द काबू पा लिया, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया। डीएसपी हेड क्वार्टर ने बताया कि पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सनद रहे कि वीरवार को भी कालाकोट सब डिवीजन के जिगनी क्षेत्र में लोगों ने पशुओं से लदे एक टाटा मोबाइल व एक तवेरा गाड़ी को आग लगा कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर बवाल मचाया था। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यदि पुलिस इतनी सतर्क है, तो तस्कर बार-बार तस्करी करने में सफल कैसे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें