राजोरी। चीफ इंजीनियर परियोजना संपर्क ब्रिगेडियर नीरज मदान ने कमांडर 31 बीआरटीएफ, ओसी 58 आरसीसी और ओसी 79 आरसीसी के साथ राजोेरी और पुंछ में सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
इसमें राजोेरी-थन्नामंडी-सुरनकोट सड़क और अखनूर-पुंछ सड़क नेशनल हाईवे 144ए शामिल हैं। अपने दौरे पर ब्रिगेडियर नीरज मदान ने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का आकलन किया और समय पर पूरा करने और क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
दौरे के दौरान सड़क चौड़ीकरण, सुरंग निर्माण, भूमि अधिग्रहण और वन मंजूरी से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। चीफ ने सभी को परियोजना निष्पादन में तेजी लाने के लिए बाधाओं को दूर करने में निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और श्रमिकों व सड़क उपयोगकर्ताओं दोनों के लिए सड़क सुरक्षा उपायों के महत्व पर भी जोर दिया। इस दौरान ब्रिगेडियर नीरज मदान ने पुंछ-रावलकोट सड़क सहित नियंत्रण रेखा (एलओसी) तक सड़कों का दौरा किया, जहां चौड़ीकरण का काम प्रगति पर है और हाल ही में तारकोल शुरू हुआ है। यात्रा के दौरान उनके साथ उपायुक्त पुंछ विकास कुंडल और राजोेरी के उपायुक्त अभिषेक शर्मा भी थे।