राजोरी। राजोरी जिले के थन्नामंडी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव की निवासी 22 वर्षीय मनोरोगी युवती के साथ एक व्यक्ति दुष्कर्म करता रहा और उसे गर्भवती कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को यह मामला उस समय सामने आया है, जब पीड़ित युवती के परिवार ने शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस स्टेशन थन्नामंडी में अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ थन्नामंडी, इंस्पेक्टर हिलाल अजहर ने घटना की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित युवती चार माह से गर्भवती है और फिलहाल कुछ भी नहीं बता पा रही है। उसकी काउंसिलिंग करवाई जाएगी ताकि आरोपी सामने आ सकें। संवाद