फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में बहने से युवक की मौत

Sun, 08 Nov 2015 02:05 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कंडी पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले गांव दराज के एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परस्थितियों में नदी में बहने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी आफताब अहमद पुत्र मोहम्मद शफी सुबह घर के पास के जंगल में पशुओं के लिए घास लेने गया था।
विज्ञापन


काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। दोपहर बाद उसका शव स्थानीय क्षेत्र में बहने वाली एक नदी के किनारे पड़ा मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटरंका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें