फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो काबू

Mon, 17 Nov 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सरकारी राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब तीन क्विंटल सरकारी राशन जब्त किया है।
विज्ञापन


इस संबंध में राजोरी के एसएसपी डा. हसीब मुगल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले की कालाकोट तहसील में कुछ लोग सरकारी राशन की कालाबाजारी कर  रहे हैं। जिस पर कालाकोट पुलिस थाने के एसएचओ चमन गोरखा के नेतृत्व में क्षेत्र में कई जगह विशेष नाके लगाए गए थे। इस दौरान पुलिस ने पाया कि दो लोग सरकारी राशन को कहीं ले जा रहे थे।

मौके पर ही पुलिस ने दोनों को दबोच कर उनके कब्जे से सरकारी राशन जब्त कर लिया। पूछताछ करने पर मोहम्मद अल्ताफ और मोहम्मद साईं दोनों निवासी गदयोग ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह राशन बांदीगाला क्षेत्र के एक सरकारी डीलर से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह सरकारी राशन को दूर दराज के क्षेत्रों में महंगे दामों पर बेचते हैं और काफी अधिक मुनाफा कमाते हैं। पुलिस ने दोनों को आरपीसी की धारा 3/7 ईसीए और 409 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण विभाग को भी इस मामले में छानबीन करने के लिए लिख दिया है। सरकारी डीलर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी पकड़ के लिए विशेष तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें