फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई कार, दो जख्मी

Sun, 16 Nov 2014 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर करथोली के पास शुक्रवार की रात को हुए सड़क हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। दोनों घायल पंजाब के रहने वाले थे। उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे इनोवा गाड़ी नंबर (पीबी 30 जी 8777) से व्यासपुर पंजाब निवासी विक्कू सिंह (22) और मेजर सिंह (35) बाड़ी ब्राह्मणा से सांबा की ओर जा रहे थे।

बताया जाता है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। जब वह करथोली के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा था। इससे कार की टक्कर हो गई। कार की गति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों आगे की सीट पर फंस गए। इधर, खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों हो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें