फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: दरहाल से मंजाकोट तक घूमा जागरूकता का पहिया, योजनाओं का बंटा ज्ञान

Thu, 21 Dec 2023 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत
विज्ञापन

लोगों से विकसित भारत अभियान में सहयोग देने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। प्रदेश सहित जिलेभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) जारी है। इसी कड़ी बुधवार को यात्रा सीमावर्ती क्षेत्र दरहाल, थन्नामंडी और मंजाकोट ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में पहुंची, जहां इसका जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्वागत किया। साथ ही केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देकर विकसित भारत अभियान में सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

वीबीएसवाई आईईसी वैन बुधवार को दरहाल, थन्नामंडी और मंजाकोट ब्लॉक के लोअर डोडाज-बी, लोअर डोडाज-सी, अपर डोडाज-ए, अपर डोडाज-बी, लीरन, मलहूट, करयोट, दरेरी और डेरी रलयोट लोअर की पंचायतों से होकर गुजरी। इस दौरान स्थानीय समुदायों के साथ जुड़ने और उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक ज्ञान से लैस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यात्रा वैन जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाई गई इन योजनाओं के बारे में लोगों जागरूक किया गया। वीबीएसवाई विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लाकर और व्यापक कवरेज सुनिश्चित करके, इसने सशक्तीकरण और उत्थान के लिए एक मंच तैयार किया है। राजोेरी जिले में यह परिवर्तनकारी यात्रा एक बेहतर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रभावी शासन, सामुदायिक जुड़ाव और सामूहिक दृढ़ संकल्प का एक अनुकरणीय मॉडल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें