फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: रावण वध के साथ जय श्रीराम से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्री रामलीला क्लब की रामलीला में अहिरावण युद्ध का भी मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। श्री रामलीला क्लब की ओर से शहर की शाखा ग्राउंड में करवाई जा रही रामलीला में रावण वध प्रसंग का मंचन किया गया। रावण वध के साथ ही पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मेघनाद की मृत्यु के बाद रावण बेटे पाताल के राजा अहिरावण युद्ध में जाने के लिए कहते हैं। अहिरावण पिता को कहता है कि आपने एक पराई स्त्री के लिए कुंभकर्ण व मेघनाद जैसे महायोद्धा कुर्बान कर दिए। अब मेरे पास आए हो, लेकिन वह बेटा किस काम का जो मुसीबत के समय काम न आए। वह युद्ध में जरूर जाएगा। श्रीराम के हाथों मारे जाने से अच्छा मेरे लिए क्या हो सकता है। अहिरावण युद्ध में जाता है और मायावी शक्ति से श्रीराम व लक्ष्मण का अपरहण कर पाताल ले आता है। हनुमान अहिरावण का वध कर श्री राम व लक्ष्मण को छुड़ाकर ले आते हैं। फिर रावण बेटे नारांतक को युद्ध में भेजता है। सुग्रीव का बेटा दधिबल उसे मार देता है। फिर रावण खुद युद्ध में जाते हैं। श्रीराम व रावण में भयंकर युद्ध होता है। श्री राम रावण का वध कर देते हैं। रावण के वध के साथ ही पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रामलीला मंचन ही नहीं, जीवन की सच्चाई है। इसमें मनुष्य जीवन का हर पहलु जुड़ा है। अगर मनुष्य रामायण से प्रेरणा लेकर जीवन यापन करे तो उसकी हर मुश्किल आसान होगी। हमें श्रीराम जी के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें