फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग पर एक्शन: मिनी बस में 45 यात्रियों को ठूसा, केबिन में ही बैठे थे आठ, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

Fri, 10 Nov 2023 05:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी पुलिस ने बताया कि मिनी बस में पैंतालीस यात्री सवार पाए गए। बीस यात्री स्वीकृत क्षमता से अधिक थे। आठ ड्राइवर के केबिन में बैठे थे और कुछ निकास द्वार पर लटके हुए थे।
विज्ञापन
राजोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में पुलिस ने शुक्रवार को सवारी वाहन में क्षमता से अधिक यात्री बिठाए जाने के आरोप में एक चालक को गिरफ्तार किया। हाल ही में राजोरी-बुद्धल सड़क पर ओवरलोडिंग के चलते सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और करीब पंद्रह यात्री घायल हुए। ऐसे में पुलिस ने राजोरी में गश्त बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मिनी बस के चालक को वाहन में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने और यात्रियों की जान को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मंजाकोट पुलिस थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर नियमित गश्त पर थी, तभी उसने एक मिनी बस को रोका और पाया कि उसमें क्षमता से अधिक यात्री भरे हुए थे।

वाहन में पैंतालीस यात्री सवार पाए गए। पुलिस ने कहा कि बीस यात्री स्वीकृत क्षमता से अधिक थे। आठ ड्राइवर के केबिन में बैठे थे और कुछ निकास द्वार पर लटके हुए थे। उन्होंने कहा कि यात्रियों के क्षमता से अधिक भार उठाने से उनकी जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


वाहन के चालक और मालिक मोहम्मद यासीन पर लापरवाहीपूर्ण कार्य के लिए मामला दर्ज किया गया, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हुआ और उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें