दरहाल के लोअर डोडाज ए पंचायत में हुआ ब्लॉक दिवस कार्यक्रम लोगों और प्रतिनिधियों ने समस्याएं उजागर कर मांगा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। यह निर्देश डीसी विकास कुंडल ने बुधवार को दरहाल ब्लॉक की डोडाज ए पंचायत में आयोजित ब्लॉक दिवस में अधिकारियों को दिए। साथ ही समय-समय पर लोगों के बीच जा कर समस्याएं दूर करने के लिए कहा।
कार्यक्रम में निवासियों और प्रतिनिधियों ने सड़क रखरखाव, सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की कमी, पानी की कमी और स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में सुधार सहित अन्य मुद्दे उठाए। जेके बैंक शाखा की आवश्यकता, हाई स्कूल डोडाज का दर्जा बढ़ाना, डोडाज में प्राथमिक विद्यालय, कृषि केंद्र की स्थापना, सभी पंचायतों में पोल और ट्रांसफार्मर की आवश्यकता व एटीएम सुविधा की भी मांग उठाई। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक कर उनका लाभ उठाने की अपील की। उपायुक्त ने जनता को आश्वस्त किया कि इस उद्देश्य को साकार करने के लिए गंभीर प्रयास जारी हैं। विभिन्न सरकारी प्रयासों में उनके योगदान के लिए सभी हितधारकों की सराहना करते हुए, उन्होंने उनके परिश्रम की सराहना की और सार्वजनिक कल्याण के लिए उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित किया।डोडाज में प्राथमिक विद्यालय (पीएस) से संबंधित मामले के संदर्भ में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को इस मुद्दे को शीघ्र हल करने का निर्देश दिया। डोडाज में एक पशुपालन उप-केंद्र स्थापित करने के महत्वपूर्ण मामले पर डीसी ने पशुपालन विभाग के संबंधित अधिकारी से इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए सावधानीपूर्वक एक प्रस्ताव तैयार करने का आग्रह किया है। हाई स्कूल डोडाज को अपग्रेड करने के संदर्भ में उपायुक्त ने मुख्य शिक्षा पदाधिकारी को व्यापक रिपोर्ट पेश की जाए।