फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू

Thu, 19 Oct 2023 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बगला ढोक में दंपती की गला रेत कर हत्या करने का मामला
विज्ञापन



दंपती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। कोटरंका पुलिस थाने के अंतर्गत बगला ढोक में दंपती का गला रेत कर निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वहीं, जानकारी मिली है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही दंपती के मोबाइल की कॉल डिटेल की भी जांच हो रही है।
हालांकि, मंगलवार को एसएसपी अमृतपाल सिंह ने कोटरंका दौरे के दौरान मामले की जांच के लिए सिट के गठन की बात कही थी, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मौके से दंपती के मोबाइल जब्त करने के साथ कुछ और सबूत भी जुटाए हैं। पुलिस कॉल डिटेल निकाल कर पता लगाने में जुटी है कि हत्या वाली रात और उससे पहले उनकी किन लोगों से बात हुई थी और कौन-कौन से नंबर उक्त क्षेत्र में एक्टिव थे। साथ ही पुलिस कंडी गांव में पता लगाने में जुटी है कि मृतक मोहम्मद आजम की किसी के साथ कोई दुश्मनी तो नहीं थी। इस संबंध में एसएसपी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन








गला रेतने से पहले दंपती का घोंटा था गला
सूत्रों के अनुसार बगला ढोक में दंपती का गला रेतने से पहके हत्यारों ने गला घोंटा था। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि दंपती के गले पर रस्सी बांधने जैसे निशान थे। मृतक गुलजार बेगम की एक टांग पर चोट के निशान थे, जिससे संभावना है कि उनसे मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें