फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ चली तेज हवाओं से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। उपजिला के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के साथ चली तेज हवा के कारण बिजली की लाइनों में फाल्ट आ गया। इससे बिजली आपूर्ति सोमवार को दिनभर बंद रही। हालांकि विभाग के कर्मचारी दिन भर खराब बिजली की लाइनों की मरम्मत करने में जुटे रहे। सोमवार शाम तक कुछ क्षेत्रों में ही बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। सुंदरबनी नगर के साथ लगते गांव खब्बल भजवाल में विभाग की तरफ से लगाया गया 63 केवीए का ट्रांसफार्मर ही खराब हो गया। इस कारण गांव खब्बल भजवाल में अंधेरा छा गया है। इससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई। गांव खब्बल भजवाल के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि गांव में लगाया गया ट्रांसफार्मर कई दिन से खराब चल रहा था, लेकिन विभाग की तरफ से इसे बदला नहीं गया। इस कारण बारिश में ट्रांसफार्मर जल गया है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि गांव खब्बल भजवाल में जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर लोगों की परेशानियों को दूर किया जाए। संवाद
विज्ञापन

-----------------
क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले
सुंदरबनी । सुंदरबनी और इसके आसपास के क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश से गेहूं, सरसों तथा सब्जियों की फसलों को काफी लाभ मिला है। इससे किसान काफी खुश है। किसानों का कहना है कि इस समय फसलों को बारिश की बहुत जरूरत थी। पिछले काफी समय से बारिश नहीं होने के कारण उनकी फसल पीली पड़ना शुरू हो गई थी, लेकिन इस बारिश से उनकी फसलों को काफी लाभ मिला है। संवाद
----------------
मिनी बस अड़्डे पर गंदगी का आलम
सुंदरबनी। सुंदरबनी में काफी समय के बाद हुई बारिश ने म्यूनिसिपल कमेटी की पोल खोल दी है। कमेटी के पदाधिकारी शहर को साफ सुथरा रखने के बड़े-बडे़ दावे करते हैं, लेकिन काफी समय बाद हुई बारिश ने कमेटी के तमाम दावों की पोल खोल दी है। सोमवार को सुंदरबनी नगर के मुख्य बस अड्डे और मिनी बस अड्डे पर जमी गंदगी और कीचड़ के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर उन लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिन्हें पैदल चलकर सब्ज मंडी तथा जम्मू-कश्मीर बैंक में जाने था। उन्हें मिनी बस अड्डे तथा सब्जी मंडी के पास जमा गंदगी तथा कीचड़ से सड़क को पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें