राजोरी। मंजाकोट तहसील के ककोड़ा क्षेत्र में एक युवक ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ककोड़ा निवासी आफताब हुसैन पुत्र भाग हुसैन ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था। इस बीच बिजली आ गई। इसके चलते वो बुरी तरह से झुलस गया और ट्रांसफार्मर पर ही लटक गया। आसपास के लोगों ने उसे लटका देखा तो शोर मचाया। उसके बाद बिजली काटी गई व शव को नीचे उतारा गया। लोगों ने बताया कि आफताब क्यों और किन हालात में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि वह बारिश से ठप हुई गांव की बिजली को सुचारु करने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।