फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीर पंजाल पर बर्फबारी, मैदान में बारिश

Thu, 19 Feb 2015 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने एक बार फिर बुधवार को अपने तेवर बदले। जिले के पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले गिरे। जिससे मैदानी इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ-साथ पहाड़ों पर ठिठुरन बढ़ गई है। शहर में बुधवार सुबह करीब दस बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


कुछ पलों में बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे। करीब तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहा। उसके बाद भी देर शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही। वहीं मूसलाधार बारिश से एक बार शहर में नपा की पोल खोल दी। सड़कों व गलियों में पानी भर गया और चलना भी संभव नहीं रहा। शहर के मुख्य बाजार में कीचड़ होने से लोगों को पैदल चलने में बहुत दिक्कतें उठानी पड़ी।

मूसालाधार बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरन भी बढ़ गई है। जिले के पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी से भीषण ठंड का एहसास होने लगा है। जानकारी के अनुसार, बुद्धल, कंडी, दरहाल थन्नामंडी आदि पहाड़ी इलाकों के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। मुगल रोड पर पीर गली छत्ता पानी आदि स्थानों पर दो से तीन फीट तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें