फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास से कोसों दूर है पुरमंडल क्षेत्र

Fri, 07 Nov 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में एक बार फिर विधानसभा के चुनाव हैं और नेता अपनी जीत पक्की करने के लिए आम जनता से बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। इन नेताओं के वादों में कितनी सच्चाई है उसकी पोल खोलता है जिला सांबा का पुरमडंल क्षेत्र, जहां के दर्जनों गांव आज भी विकास से वंचित हैं। आज तक ग्रामीणों को नेताओं के केवल झूठे आश्वासन ही मिले हैं।पुरमंडल के ग्रामीणों का कहना है कि आज तक पुरमंडल का विकास नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 
पुरमंडल के ग्रामीणों का कहना है कि आज तक पुरमंडल का विकास नहीं हुआ है। पुरमंडल क्षेत्र के कई गांव सड़क नहीं होने से बरसात के दिनों में तीन से चार महीने रियासत से कटे रहते हैं, क्योंकि पस्सियां गिरने से ग्रामीणों के कच्चे रास्ते बंद हो जाते हैं। बताते चले की पुरमंडल जम्मू का प्रमुख तीर्थ स्थल है।

पुरमंडल को छोटा काशी और गुप्त गंगा के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन पुरमंडल तक पहुंचने वाली सड़क की हालत इतनी खराब है कि पता नहीं चलता कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। पुरमंडल के ग्रामीण हंस राज, शाम शर्मा, देश राज का कहना है कि कोई सरकार रियासत में रही हो। हर सरकार ने पुरमंडल के साथ सौतेला व्यवहार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें