मीरां साहिब पुलिस ने गांव नडी के तीन युवकों को लूट के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बुधवार देर रात ईट भट्ठे से सेंट्रो कार से लौट रहे मालिक दर्शन कुमार निवासी गांधी नगर को गांव नडी के पास तीन लोगों रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर 75 हजार रुपये लूट लिए।
वीरवार दर्शन ने मीरां साहिब पुलिस स्टेशन में तीन अज्ञात लोगों द्वारा 75 हजार रुपये लूटने के बारे में शिकायत दर्ज करवाई। मीरां साहिब पुलिस द्वारा लूट करने वाले लोगों पर नजर रखे जाने के बाद हकीकत सिंह उर्फ लाडा सिंह निवासी कुल्लिया और अशोक कुमार निवासी किरपिंड, सुरेंद्र सिंह निवासी कोटली अर्जुन सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों से एक देशी कट्टा और एक माउजर, पिस्तौल बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस दो अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। मीरां साहिब पुलिस मामला दर्ज कर इस मामले में आगे की कारवाई कर रही है।