फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन से बेखौफ पत्थरबाज, खुली चुनौती

Thu, 06 Nov 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले ही राजोरी में पुलिस और जिला प्रशासन के बंदोबस्त पर सवालिया निशान लग गया है। पिछले दस दिन से शहर में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, जिस पर काबू पाने में जिला पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। सैकड़ों पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद शहर में खुलेआम कभी भी खाली बोतलें फेंक दी जाती है और कभी पत्थर मार दिए जाते हैं।
विज्ञापन

 
यह सारी घटनाएं शहर में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानों के बाहर घटी हैं। बावजूद इसके शहर में कोई सांप्रदायिक तनाव पैदा नहीं हुआ। पिछले दस दिन से राजोरी की सिटी चौक मार्केट में खाली बोतलें और पत्थर मारने की घटनाएं हो रही है। पुलिस की तैनाती के बावजूद पत्थर और बोतलें फेंकी जा रही हैं।

व्यापार मंडल राजोरी के प्रधान राजेश गुप्ता ने कहा है कि शहर में सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को अभी तक पकड़ नहीं पाई। यदि जल्द ही यह लोग नहीं पकड़ पाए तो शहर में माहौल बिगड़ सकता है। उधर, जिला प्रशासन और जिला पुलिस विधानसभा चुनाव की तैयारियों को पूरी तरह से मुक्कल करने का दावा कर रही हैं, लेकिन चुनाव से पहले राजोरी का माहौल खराब करने की साजिश का पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन


समाज सेवक योगेश शर्मा का कहना है कि राजोरी एक आतंकवाद ग्रस्त जिला है। यहां पर चुनाव के दौरान आतंकवाद की घटनाएं होती
आई हैं। पिछले दस दिन से पत्थर और बोतलें फेंकने की घटनाएं कई तरह के सवाल खड़े कर रही हैं। इस पर गंभीरता से काम करना होगा। भाजयुमो के राज्य उप प्रधान रंजीत तारा ने कहा कि पुलिस का अब तक पत्थर और बोतलें मारने वालों को नहीं पकड़ पाना शहर के लिए सिरदर्दी बना हुआ है। यदि साप्रंदायिक माहौल खराब हो गया तो पुलिस के लिए संभालना मुश्किल होगा। राजोरी के एसएसपी हसीब मुगल का कहना है कि शहर में काफी पुलिस तैनात की गई है, लेकिन ऐसा करने वाले अभी गिरफ्त में नहीं आए, पुलिस पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें