फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: आठ माह से नहीं मिला वेतन, सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 06 Jun 2024 05:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। पिछले 8 महीने से वेतन न मिलने के कारण खेवरा क्षेत्र में जीएमसी में तैनात सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिला सफाई कर्मचारी भी शामिल थीं।
विज्ञापन

जीएमसी के मेन गेट के सामने प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें करीब 3 साल पहले सफाई कर्मचारी के तौर पर तैनात किया गया था, मगर पिछले 8 महीने से उनको वेतन नहीं दिया गया, इसलिए उनका गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए बताया कि जब कभी उनकोे वेतन मिलता भी है तो जो वेतन उनका निर्धारित किया गया था उससे भी कम दिया है। कई-कई महीने वेतन के लिए इंतजार करना पड़ता है। कमर तोड़ महंगाई में बिना वेतन के काम करना कठिन हो रहा है। उन्होंने बताया कि जब कभी वह ठेकेदार से वेतन मांगते हैं तो वह कहता है कि सरकार ने उसका बिल पास नहीं किया और जब जीएमसी प्रशासनिक अधिकारों से वेतन मांगते तो वह कहते हैं कि बजट पास नहीं हुआ। करीब 3 घंटे के प्रदर्शन के बाद जीएमसी राजोेरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद अहमद मौके पर पहुंचे और हस्तेक्षप कर मामला शांत करवाया। अधीक्षक ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन के लिए बजट भेजा गया है और जल्द ही बकाया वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें