फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 06 Jan 2016 01:22 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस की जिला इकाई ने मंगलवार को राज्य सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। नेकां के जिला प्रधान शफायत खान के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर के चिल्ड्रेन पार्क से निकली यह रैली गुज्जरमंडी चौक से होते हुए शहर के अति व्यस्त इलाके  अब्दुल्ला पुल पहुंची। इस दौरान नेकां कार्यकर्ताओं ने पुल जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं अपने संबोधन में जिला प्रधान ने गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से भाजपा पीडीपी गठबंधन सरकार बनी है, तब से जनता को परेशान किया जा रहा है।

सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू कर जनता के साथ धोखा किया है। आरईटी शिक्षकों को भी सरकार परेशान कर रही है। केवल आरईटी शिक्षकों को ही स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए कहा जा रहा है। पिछले करीब छह महीनों से आरईटी शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर एसएसबी द्वारा लिए जा रहे परीक्षाओं में भी बढ़े पैमाने पर नकल के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने इस पर भी चुप्पी साधे हुई है।

सरकार की जनता विरोधी नीतियों से अब लोग दुखी हो चुके हैं। लोगों को बिजली, पेयजल, सरकार राशन भी सही ढंग से मुहैया नहीं हो पा रहा है। आए दिन जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रदर्शन करती नजर आती है। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द जनता विरोधी नीतियों को बंद नहीं किया तो नेकां बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें