जिला विकास आयुक्त पुंछ मोहम्मद हारुण मलिक ने मंगलवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों एंव शिक्षा संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को पूरी लगन से कार्य करने को कहा।
मंगलवार दोपहर को जिला प्रशासन की तरफ से नगर स्थित बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिला विकास आयुक्त पुंछ ने कहा कि देश भर की तरह जिले में भी 10 से 16 जनवरी तक 27वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए जागरूकता रैलियां, चिकित्सा एवं जागरूकता शिविरों के आयोजन के साथ ही संगोष्ठियों, वाद विवाद और चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर बैठक में एसीआर शफीक अहमद चौधरी, डीएसपी हेडक्वार्टर मुजीब उर रहमान, डीईपीओ मक्खन लाल शर्मा, प्रिंसिपल कीरत सिंह आदि मौजूद रहे।