फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को गिरफ्तार करने पर प्रदर्शन

Sat, 05 Dec 2015 07:57 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की कालाकोट सब डिवीजन के जिगनी क्षेत्र में दो दिन पहले पशु तस्करी में शामिल दो वाहनों को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कालाकोट में स्थिति तनावपूर्ण बन गई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस ने कालाकोेट के सियालसुई निवासी दो युवकों को पशु तस्करी में शामिल दो वाहनों में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद कालाकोट और सियालसुई के लोगों ने पुलिस थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने इसके विरोध में बाजार बंद कर चक्काजाम भी किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस सियासी दबाव में काम कर रही है और बेगुनाह युवकों को गिरफ्तार कर परेशान कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पशुओं से लदे वाहनों को आग लगाने में कौन-कौन लोग शामिल हैं, पुलिस के पास कोई पहचान नहीं है। भारी संख्या में लोग उक्त क्षेत्र में उस दिन मौजूद थे और गुस्साई भीड़ ने वाहनों में आग लगाई थी। देर शाम लोगों ने धरना-प्रदर्शन बंद कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवकों को नहीं छोड़ा था। इसलिए रविवार को भी इस मामले में बवाल मचने की आशंका जताई जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने भी साफ कहा है कि  यदि पुलिस ने रविवार को भी दोनों युवकों को नहीं छोड़ा, तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगे। इस संबंध में एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बात करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें