शुक्रवार को सेना की 93 इंफेंट्री ब्रिगेड की अधीनस्थ सेना की एक गोरखा रेजीमेंट की तरफ से भारत-पाक नियंत्रण रेखा से सटे गांव दिगवार में आपरेशन सद्भावना के तहत एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन गोरखा रेजीमेंट के कमांडिंग अधिकारी ने किया। इसमें सेना और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित रोगियों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां प्रदान कीं।
शिविर में आने वाले ग्रामीणों को हेपेटाइटिस, एड्स, टीबी, कैंसर जैसे घातक रोगों के बारे में जानकारी दी गई।