फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ से अपहृत महिला लखनऊ से बरामद

Thu, 29 Oct 2015 01:55 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के अपहरण का एक मामला सुलझाते हुए नगर से अपहृत एक महिला को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। महिला को जरूरी कार्यवाही के बाद परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 21 अक्तूबर 2015 को पुंछ थाने में नगर के मोहल्ला डूंगस निवासी रियाज अहमद पुत्र सत्तार मोहम्मद ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी परवीन अख्तर (बदला हुआ नाम) का रिजवान अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी मजोई सदात तहसील जखनिया जिला गाजीपुर ने अपहरण कर लिया है।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर राज्य के साथ ही उत्तर प्रदेश में महिला और उसके अपहरणकर्ता की तलाश शुरू की। पुलिस ने लखनऊ से आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहरण की गई महिला को बरामद कर उन्हें पुंछ थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पूछताछ के बाद महिला को बुधवार देर शाम परिवार वालों के हवाले कर दिया गया, जबकि आरोपी को सलाखों के पीछे डाल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें