फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि बिल से किसानों की आय दोगुनी होगी

विज्ञापन
भजपा किसान मोर्चा के राज्य अध्यक्ष ओमी खजूरिया किसानों से बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
राजोरी। भजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमी खजूरिया ने बुधवार को राजोरी का दौरा किया। इस दौरान नियंत्रण रेखा से सटे डुंगी गांव में किसानों के लिए फार्म लॉ को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। किसानों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि कृषि संबंधी तीन बिलों से उन्हें बड़े पैमाने पर लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह एक और रचनात्मक कदम है कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करना चाहती है।
विज्ञापन

किसानों को बताया कि फार्म लॉ से किसान को पारंपरिक मंडियों के बाहर कई तरह के बाजार उपलब्ध कराएंगे और उन्हें अपनी उपज की कीमत के लिए मोलभाव नहीं करना होगा। क्योंकि वे अपनी फसल वहां बेच सकते हैं जहां उन्हें फायदा होता है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि ये कृषि संबंधी बिल और लेबर कोड देश में किसानों और मजदूरों की दुर्दशा को समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को सभी राजनीतिक दलों द्वारा वोट बैंक माना जाता है और खोखले वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने पर उन्होंने कुछ नहीं किया। नरेंद्र मोदी शासन उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त करेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा किसानों की दुर्दशा को समाप्त करने का प्रयास करेगी। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान यह आरोप लगाया कि विपक्षी नेता अफवाह फैला रहे हैं कि एपीएमसी मंडियां बंद हो जाएंगी, लेकिन यह सच नहीं है। केंद्र सरकार ने पहले ही 22 फसलों की न्यूनतम बिक्त्रस्ी मूल्य की घोषणा की है और यह किसानों से किए गए वादों को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें