नौशेरा डाक बगलो मे भाजपा पार्टी की बैठक मे संबोधित करते भाजपा नेता सुरेंद्र चौदरी
नौशेरा। भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने वीरवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें पंचों, सरपंचों, पार्षद व पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने का रहा।
सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस तरह परिसीमन आयोग के अलग-अलग विधानसभा बनी है। मतदाताओं की सुविधा के लिए जो केंद्र स्थापित किए जाएं, जिससे मतदाताओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। जिन युवाओं के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, अपने नाम दर्ज करवाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कैप्टन बालकृष्ण, नरेंद्र शर्मा, मास्टर बोध राज ने भाग लिया।