फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री कुलदीप राज गुप्ता ने मोगला में कोयला खदान कर्मियों से मुलाकात की

विज्ञापन
पूर्व राज्य मंत्री कुलदीप राज गुप्ता ने मोगला में कोयला खदान कर्मियों से मुलाकात की - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप राज गुप्ता ने शनिवार को मोगला में कोयला खदान श्रमिकों से मुलाकात की। श्रमिकों ने उनसे जेकेएमएल विभाग के तहत उन्हें नियमितीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

श्रमिकों ने कहा कि हम 20 वर्षों से जेकेएमएल विभाग मोगला और मेहतका में काम कर रहे हैं। एक कर्मचारी को 300 रुपये प्रति दिन का भुगतान किया जा रहा है, जो न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का उल्लंघन है। कोयला खदान कर्मियों ने कुलदीप राज गुप्ता से आग्रह किया कि जेके मिनरल का अखिल भारतीय कोयला में विलय करने के लिए प्रयास करें। गुप्ता ने कोयला खदान श्रमिकों को उनकी मांग को केंद्र सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ गुप्ता ने तरयाठ में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और शिकायतों को सुना और उच्च अधिकारियों से चर्चा करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें