नौशेरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान के उनके जीवन और प्रधानमंत्री रहने के दौरान किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
पार्षद व डीडीसी उपाध्यक्ष विजय बख्शी ने कहा कि अब 31 साल हो गए हमने उन्हें खो दिया। फिर भी वह और प्रधानमंत्री के रूप में उनका अच्छा काम हमारे दिल में अविस्मरणीय है। श्रद्धांजलि देने वालों में दौलत राम सेवानिवृत्त वन्य विभाग, सोम लाल हीर, गौरव शर्मा, माणिक शर्मा, सेवानिवृत्त हेडमास्टर अशोक शर्मा, राजकुमार, सुरिंदर चौधरी, कवि शर्मा, सुमित बाली, शक्ति पाल सिंह, भीम शर्मा, अशोक शर्मा, सेवानिवृत्त एसआई प्रीतम शर्मा आदि की उपस्थित रही।